केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर

कोटा
राजस्थान के कोटा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के पुख्ता कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

करोड़ों का हुआ नुकसान
कोटा-झालावाड़ रोड पर बने सिटी मॉल के पीछे इंडस्ट्रियल एरिया की रोड नंबर 3 पर यह कैमिकल फैक्ट्री मौजूद है। शुक्रवार सुबह आग लगने की खबर से कोटा जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हादसे से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ होगा।

आग बुझाने में जुटा प्रशासन
पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी में आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, क्योंकि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। विज्ञान नगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक अब्दुल राशिद ने बताया कि आग सुबह करीब सात बजे लगी और दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट है। कोटा नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम ने कहा कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और फैक्टरी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक आग पर केवल 30 प्रतिशत काबू ही पाया जा सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *