बीरगांव में कांग्रेस को 19, भाजपा 10, जकांछ 6 और निर्दलीय 5

रायपुर
बीरगांव के चुनाव परिणाम पर सभी की नजर लगी हुई थी।  सभी 40 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस को 19 वार्डों में जीत मिली है वहीं भाजपा केवल 10 वार्डों में सिमट कर रह गई है। 6 में जकांछ और 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। देखा जाए तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन समीकरण राजनीतिक जोड़ तोड़ पर बनते बिगड़ते हैं। भाजपा यदि समर्पण की मुद्रा में आ गई तो जोगी कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महापौर बनाने में खास होगी। निर्दलीय प्रत्याशियों का झुकाव राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के कारण  पक्ष में जा सकता है लेकिन यह अभी संभावना है। फिलहाल जीते प्रत्याशी और नेता जीत का जश्न मनाने में लगे हुए हैं। भाजपा पिछली बार यहां काबिज थी इसलिए हार उनके लिए बड़ा झटका है,वहीं कांग्रेस के विधायक होने के कारण उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *