सनी लियोनी का गाना ‘मधुबन’ रिलीज होते ही विवादों में

सनी लियोनी का बहुप्रतीक्षित गाना मधुबन रिलीज हो गया हैै। यह गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया हैै। दरअसल इस गाने के बोल और डांस लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं और लोग इस गाने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कर रहे हैं। यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज हुआ हैै। गाना रिलीज होते ही विवादों में हैै। सनी लियोनी को इस गाने को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा हैै। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को लेकर बेहद नाराज हैै। उनका आरोप है कि इस गाने के जरिए सनी लियोनी ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया हैै। ट्विटर पर सनी लियोनी के इस गाने को बैन करने की मांग उठी हैै। दरअसल सनी लियोनी ने अपना गाना शेयर करते हुए लिखा, क्या आपने मधुबन गाना देखा? इसपर सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई हैै। उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैै। एक फैन ने लिखा है, एक बार फिर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसा बेहूदा डांस किया गया है। सनी लियोनी आपको शर्म आनी चाहिए। वहीं एक अन्य ने लिखा है, मधुबन में राधा ऐसे डांस नहीं करती। यह बहुत ही शर्मनाक लिरिक्स है। वहीं एक अन्य ने लिखा है, एक नंबर का वाहियात परफॉर्मेंस है। यह सब बेचने से अच्छा है भगवान कृष्णा और राधा की पूजा करें। एक अन्य ने लिखा है, राधा भक्त है डांसर नहीं, मधुबन बहुत ही अच्छी जगह हैै। राधा ऐसे डांस नहीं करती। बहुत ही शर्मनाक लिरिक्स हैै। सनी लियोनी के इस गाने को कनिका कपूर ने गाया है। गाना रिलीज होने के बाद सनी लियोनी को जमकर ट्रोल किया जा रहा हैै। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो शेयर करती है, जिन्हें काफी पसंद किया जाता हैै। सनी लियोनी ने इसके पहले कनिका कपूर के साथ बेबी डॉल गाना किया था जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था। सनी लियोनी के इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया हैै। सनी लियोनी गाने को प्रमोट करने बिग बॉस हाउस में भी नजर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *