अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

गाजियाबाद
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच और मुरादनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध असलाह व इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके चार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुवाने को लेकर यह अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। साथ ही यह आनडिमांड भी अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करते हैं। यह गाजियाबाद, मेरठ व एनसीआर क्षेत्र में इन हथियारों को बेचते हैं। एसपी देहात ने बताया कि टीम ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में पता चला है कि यह मुरादनगर के जिस मकान में यह अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। वह मकान मेरठ के रहने वाले जहीरूद्दीन से 20 हजार रुपये महीने किराये पर ले रखा है। जहीरूद्दीन खुद भी इस मकान में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चोरी छिपे चलाता था। बाद में उसने अलग फैक्ट्री बना ली और यहां से अपनी फैक्ट्री शिफ्ट कर ली। फिर इस मकान के खाली होने पर अमन उर्फ अन्नू, अब्दुल सलाम, हाजी जुल्फकार, शाहिद मामा ने इसे किराये पर लेकर ली और अवैध हथियार बनाने लगे। यहां से अवैध हथियार बनाकर अपने साथियों के जरिये सप्लाई क रते हैं। पुलिस का कहना है कि चुनावी माहौल में अवैध हथियारों की मांग बढ़ जाती है। इसलिए यह काफी तादात में हथियार तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि यह आनडिमांड भी हथियार बनाते हैं। हालांकि उनकी ज्यादा कीमत वसूलते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *