कार्तिक आर्यन ने खत्म किया ‘शहजादा’ का दिल्ली शेड्यूल

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग तेज गति से खत्म करने को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक लगातार एक के बाद एक मूवी की शूटिंग को पूरा कर नए प्रोजेक्ट की ओर निकल पड़ते हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म शहजादा के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर दिया है। दिल्ली शेड्यूल को खत्म करने की जानकारी अभिनेता ने आपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमे वो दिल्ली के लोगो को बाय बोल रहे हैं। इस फोटो में अभिनेता हवाई जहाज में बैठ कर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। बात दें कि अभिनेता ने दिल्ली शेड़्यूल को पिछले महीने के अंत में शुरू किया था। इससे पहले फिल्म की शूटिंग को पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में हुई थी। फिल्म की शूटिंग को अक्टूबर में शुरू किया गया था। वही कार्तिक रविवार को दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरूद्वारा दर्शन करने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर कर कार्तिक ने लिखा, शहजादा के सबसे चुनौतीपूर्ण शेड्यूल में से एक का अंत हो गया। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनन लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। शहजादा में कार्तिक और कृति के अलावा परेश रावल, रोनित रॉय और मनीषा कोईराला भी अहम किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे की तेलुगु फिल्म आल्हा वैकुंठपूमुर्लु का रीमेक है। वहीं बात अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही शशांक घोष के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ह्यफ्रेडीह्ण में अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलया फर्नीचरवाला के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ह्यभूल भुलैया 2ह्ण, ह्यकैप्टन इंडियाह्ण और ह्यलुका छुपी 2ह्ण में नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ह्यधमाकाह्ण में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *