दर्शकों के बिना होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट – रिपोर्ट

जोहानिसबर्ग
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से शुरू हो रहा पहला टेस्ट दर्शकों के बिना खेला जाएगा, क्योंकि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार के कारण मेजबान क्रिकेट बोर्ड टिकट नहीं बेच रहा है। कोरोना पाबंदियों के चलते सरकार ने 2000 फैन्स को ही प्रवेश की परमिशन दी है, जिसके कारण कुछ खास लोग ही स्टेडियम में मैच देख सकेंगे। अभी तक तीन जनवरी से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री भी नहीं हो रही है। स्टेडियम के ट्विटर अकाउंट पर कहा गया, ''भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट के टिकटों की बिक्री को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। अभी स्पष्ट नहीं है कि दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा या नहीं। समय आने पर घोषणा की जाएगी।''

दक्षिण अफ्रीका में पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इसके चलते घरेलू टूर्नामेंट चार दिवसीय फ्रेंचाइजी सीरीज के बाकी मैच स्थगित कर दिए गए। यह मैच 16 से 19 दिसंबर (डिवीजन दो) और 19 से 22 दिसंबर (डिवीजन एक) के बीच होने वाले थे। भारतीय टीम 16 दिसंबर को यहां पहुंचने के बाद से रिसॉर्ट में रुकी है जो पूरा उसके लिए बुक है। तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में होगा। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *