वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी गणना में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों की हुई खोज

भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भोपाल में तृतीय भोजवेटलेंड विंटर बर्ड गणना के पहले दिन यूरेशियन ग्रिफन गिद्ध प्रजाति के चार पक्षियों की खोज हुई है। इसके अलावा इग्रेट, हेरोन, कारमोरेंट, स्पॉट बिल्ड डक, ब्लैक काइट, किंग फिशर, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, सनबर्ड, जकाना, कॉमन पोचार्ड, थ्राइक, रेड वेटल्ड लेप विंग, रिवर टर्न आदि बड़ी संख्या में पक्षी पाए गए।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के सहायक संचालक ए.के. जैन ने बताया कि पक्षियों की गणना का कार्य भोपाल बर्डस, म.प्र. राज्य वेटलेंड अथॉरिटी, एप्को, वी.एन.एस. नेचर सेवियर्स और वन विहार के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ किया गया। गणना कार्य में 30 पक्षी प्रेमी एवं विशेषज्ञों द्वारा भाग लिया गया। भोपाल बर्ड्स की संस्थापक डॉ. संगीता राजगीर एवं ए.के. जैन द्वारा पक्षी गणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *