वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वल्यार्नी का निधन

रायपुर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रमेश वल्यार्नी का दिल्ली में रविवार को निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उन्हे लीवर में परेशानी के कारण रामकृष्ण केयर हास्पिटल में दाखिल कराया गया था लेकिन सुधार न होने पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। वे र्फोटिंग्स हास्पिटल में दाखिल थे। रविवार दोपहर दिल्ली में उनका निधन हो गया। जानकारी है कि देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर रायपुर पहुंच जायेगा। वल्यार्नी के निधन की खबर से राजनीतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

70 वर्षीय रमेश वल्यार्नी 1977 मे जनता पार्टी की टिकिट से मंदिर हसौद से विधायक चुने गये थे। समाजवादी विचारधारा के वल्यार्नी बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए तब से वे लगातार मोतीलाल वोरा के साथ रहे,वे उनके काफी करीबी माने जाते थे। प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता,महामंत्री से लेकर अलग-अलग पदों पर वे अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे। उनके निधन की खबर अचानक मिलने से लोग स्तब्ध रहे,काफी सहज सरल व मिलनसार स्वभाव के वल्यार्नी के निधन की खबर एकाएक पाकर लोग भरोसा नहीं कर पा रहे थे। अंतिम संस्कार मारवाड़ी मोक्षधाम में कल सोमवार को होगा। अंतिम यात्रा शैलेन्द्रनगर निवास से सुबह 11 बजे निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *