शिनजियांग में सबसे बुजुर्ग महिला का 135 साल में निधन

बीजिंग
चीन के सबसे बुजुर्ग शख्स (महिला) अलीमिहान सेयती का शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में 135 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेयती का जन्म 25 जून 1886 को काशगर प्रांत की शुले काउंटी स्थित कोमक्सरिक टाउनशिप में हुआ था। उन्हें चीन की पहली जेरोन्टोलॉजिकल सोसाइटी के नाम से जाना जाता था।

मृत्यु के समय तक उनका जीवन बेहद ही सरल और नियमित रहा। वे हमेशा समय पर भोजन करतीं और अपने आंगन में धूप सेंकने का आनंद लेती थीं। बताते चलें, चीन में 90 साल से अधिक उम्र के कई बुजुर्ग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *