ग्वालियर में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड

ग्वालियर
 ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का दाैर शुरू हाे गया है। दस साल में पहली बार ऐसी कड़ाके की सर्दी का अहसास लाेगाें काे हुआ है। आज न्यूनतम तापमान 1.8 डिसे रिकार्ड हुआ है। बर्फीली हवाओं ने पूरे शहर काे ठिठुरा दिया है। लाेग सुबह अलाव तापते नजर आए। माैसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक शहर काे कड़ाके की सर्दी का टार्चर झेलना हाेगा। खास बात यह है कि सुबह 8.30 बजे भी तापमान 5.2 डिसे रिकार्ड हुआ है।

ठंडी हवा ने शहर के मौसम को बदल दिया। अचनाक हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी। 24 घंटे से शहर शीत लहर की चपेट में है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पिछले दस साल की सबसे सर्द रात रही है। रात में पारा लुढ़क कर 1.8 डिसे तक पहुंच गया, जाे सामान्य से 6.1 डिसे कम था। वहीं सुबह 5.30 बजे भी तापमान 4.2 डिसे दर्ज हुआ। कड़ाके की सर्दी से सुबह 8.30 बजे तक लाेगाें काे राहत नहीं मिली, क्याेंकि तापमान में काेई खास बढाेत्तरी नहीं हुई थी। सुबह न्यूनतम तापमान 5.2 डिसे रिकार्ड हुआ है। लाेग सुबह भी घराें में अलाव तापते नजर आए। वहीं शनिवार काे दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन उत्तरी हवा चलने से धूप का असर कम कर दिया। लाेग गर्म कपड़ाें में सिमटे नजर आए। इससे दिन भी शीतल रहा। दिन व रात में ठंड से थर-थर कांपे। रविवार काे सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक शहर शीत लहर की चपेट में रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। इससे फसलों पर पाला पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *