केन बेतवा लिंक परियोजना में कैनल इरिगेशन की सुविधा मिले: मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन बेतवा लिंक परियोजना में जहां तक संभव हो वहां कैनल इरिगेशन की सुविधा दी जाए। वे केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल और विश्वेश्वर पटेल के साथ मंत्रालय में जल जीवन मिशन, स्वच्छता मिशन, केन बेतवा लिंक परियोजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज मध्यप्रदेश दौरे पर है। वे मुख्यमंत्री के साथ मध्यप्रदेश में केन बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा कर रहे थे।  

केन्द्रीय मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने में केन्द्र सरकार हर संभव सहायता मध्यप्रदेश को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने राज्य के अधिकारियों से केन बेतवा लिंक परियोजना पर तेजी से काम करने को कहा। वहीं जलजीवन मिशन में और तेजी लाने तथा केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के अधिकारियों को सभी संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

शाम को मुख्यमंत्री कोरोना समीक्षा करेंगे। इसमें टीकाकरण से बचे लोगों का टीकाकरण तेजी से करने और नए वेरिएंट से निपटने के लिए सभी संभव उपाय, आॅक्सीजन सिलेंंडर, दवाएं और उपकरणों की व्यवस्था करने को कहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *