एडिलेड टेस्ट में तेज गेंदबाजों के साथ इंग्लैंड ने क्या बड़ी गलती की, रिकी पोंटिंग ने बताया 

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में टीम चयन को लेकर इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि टीम मैनेजमेंट को एडिलेड टेस्ट में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह मार्क वुड को चुनना चाहिए था। ऑस्ट्रेलिया ने डे नाइट टेस्ट मैच की पहली पारी में नौ विकेट पर 473 रन बनाया और अपनी पारी घोषित कर दी। वोक्स ने पहली पारी में 103 रन देकर केवल एक ही विकेट चटकाए। पोंटिंग ने आगे कहा कि वुड की जगह वोक्स को शामिल करने से ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर काफी दबाव पड़ा है। पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा था जैसे स्टोक्स को एक ही काम दिया गया हो, दौड़ना और गेंद के बाद बाउंसर फेंकना। जब उन्हें अंततः एक नए बल्लेबाज को गेंदबाजी करने और गेंद को पिच कराने का मौका मिला, तो उन्हें (कैमरून) ग्रीन का दूसरी गेंद पर एक विकेट मिला। वोक्स फिर से अप्रभावी साबित हुए। मुझे नहीं पता कि उन्होंने एडिलेड में उन्हें क्यों चुना जबकि वहां ​मार्क वुड भी मौजूद था।'

पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि इंग्लैंड ने बिना किसी योजना के देखा और फुल लेंथ गेंदें नहीं फेंकने से केवल स्कोरिंग रेट कम हो सकता है। उन्होंने कहा, 'स्टोक्स ने पहले दिन शॉर्ट-बॉल योजना को अंजाम दिया, इसके अलावा इंग्लैंड के पास ज्यादा योजना नहीं थी। मुझे लगता है कि  वुड यहां पर अधिक विविधता के साथ गेंदबाजी कर सकते थे। मार्क वुड इस मैच में स्टोक्स की भूमिका निभा सकते थे।'
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *