पीएम मोदी की रैली में जा रही बस पर हमला, तोड़फोड़

बदायूं
प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं से रास्ता निकासी को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग आक्रमक हो गए। बस में तोड़फोड़ भी की गई है। वहीं एक व्यक्ति के मामूली रूप से घायल होने की भी सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंची और तीखी झड़प के बाद मामले को किसी तरह रफादफा करा दिया। घटना के बाद से इलाके का माहौल तनावपूर्ण है। घटना बिनावर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि इसी इलाके के ढकिया गांव से कार्यकर्ताओं की एक बस शाहजहांपुर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में दूसरे पक्ष के टेंपो खड़े हुये थे, रास्ता संकरा होने के कारण टेम्पो हटाने को कहा गया तो माहौल गर्मा गया। भाजपाई भी जोश में थे और दूसरा पक्ष भी हमलावर होने से नहीं चूका। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, वही बस में भी तोड़फोड़ की गई। मामले की जानकारी पर एसओ रविकरन सिंह मौके पर पहुंचे और हमलावर पक्ष को खदेड़ा। सीओ सिटी आलोक मिश्र ने बताया की छिटपुट नोकझोंक हुय थी मामले को शांत कर दिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *