शादी के दौरान मंडप में ही एक-दूसरे को KISS करने लगे दूल्हा-दुल्हन

नई दिल्ली
आम तौर पर भारतीय शादियों में पारंपरिक रस्मों की झलक देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर  इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो में जो कुछ भी नजर आ रहा है आम तौर पर भारतीय शादियों में ऐसा कुछ नजर नहीं आता है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे कि किस कर रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के इस व्यवहार को देख शादी में आए लोग चकित रह जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह नवविवाहित जोड़ा कुछ देर तक एक-दूसरे के किस करते हैं। बताया जा रहा है कि यह तब हुआ जब शादी में फेरे की रस्म खत्म हो थी। दूल्हा-दुल्हन को देख सभी लोग चकित रह गए।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'हे रब्बा'। एक अन्य यूजर दूल्हे को प्यासा बता रहे हैं। कई अन्य यूजर्स दूल्हा-दुल्हन के इस काम की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा-दुल्हन परिणय सूत्र में बंध गए हैं और वे शादी के बाद की प्रमुख रस्में कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो में रीति रिवाज के अनुसार रस्में करने बैठे दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को चूमने लगते हैं। इन दोनों को एक दूसरे को किस करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद दूल्हा तुरंत अपनी दुल्हनिया को पकड़कर किस करने लगता है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि दूल्हा उसे काफी देर तक किस करता रहता है। जिसे देखकर आसपास के लोग भी ठहाके मारने लगते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स खूब कमेंट और लाइक बरसा रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *