पूर्व विधायक सतपथी के नाम पर चौक का हुआ भूमिपूजन

रायपुर
पूर्व विधायक (बसना) पंडित लक्ष्मण जयदेव सतपथी की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा संत कंवर राम कन्या विद्यालय के बाजू स्थित चौक को लक्ष्मण जयदेव सतपथी चौक के नाम से नामकरण करने का प्रस्ताव पारित हुआ है,इसी क्रम में आज पूर्व महापौर एवं वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे के द्वारा चौक का भूमिपूजन किया गया,बहुत जल्द इस चौक पर पंडित लक्ष्मण  जयदेव सतपथी की मूर्ति स्थापित की जाएगी,साथ ही इस चौक को एक लघु वाटिका के रूप में भी विकसित किया जाएगा.

मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे ने पूर्व विधायक लक्ष्मण जयदेव सतपथी के बीते दिनों की अनेक संस्मरणों को याद करते हुए बताया कि वे काफी जिंदादिल इंसान थे। जनहित के कार्यो में हमेशा राजनीति से परे सजग रहे। बहुत जल्द इस चौक पर पंडित लक्ष्मण जयदेव सतपथी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। उनकी याद को ताजा रखने के लिए एक लघु वाटिका भी यहां पर विकसित किया जायेगा। सतपथी परिवार के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव चक्रवर्ती ने और आभार प्रदर्शन निरंजन यादव ने किया।

कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य व्यक्ति राजेंद्र जग्गी,उमेश  बानी,सुशील केसवानी,नंदू छबलानी,सुरेश उपाध्याय,टोनी चीमा, फिलिप्स सैमुअल (विज्जु ), समीर तिवारी, बाकर अब्बास  के अलावा काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्ज जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाकर अब्बास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *