हाथी के हमले में घायल अधेड़ महिला ने दम तोड़ा
कोरबा
हाथी के हमले में दो दिन पूर्व हुई घायल अधेड़ महिला ने श्पुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वन विभाग द्वारा मृतका को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
प्राप्त समाचारों के अनुसार कोरबा जिले के वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ीकला में गुरूवार को हाथी के हमले एक वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। उसे तत्काल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में प्राथमिक उपचार के लिये भर्ती किया गया था जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पेंन्ड्रा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । बताया जाता है कि पसान रेंज में बीती रात ग्राम पंचायत पोडीकला के तुमाबहार की 70 वर्षीय महिला बुधकुंवारिया पति रामप्रसाद गोंड़ को हाथी ने हमला कर गंभीर हालत में पहुंचा दिया था। महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई थी जिसे वन अमले ने 108 की मदद से रात 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में भर्ती किया था। वन विभाग के धर्मेन्द्र चौहान ने तत्काल वन विभाग की ओर से मृतका के परजिनों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
