जयपुर में राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन 20 से
भोपाल
अखिल भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी विकास परिषद के 16वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन जयपुर में 20 दिसंबर से होगा। सम्मेलन में कोविड-19 के कारण आदिवासी कल्याण गतिविधियों को सक्रिय करने, वन धन केंद्रों के माध्यम से लघु वनोपज राज्यवार स्थिति पर चर्चा होगी।
प्रदेश अध्यक्ष कैसी घुमरिया ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन आदिवासियों की समस्याओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता यशवंत सिंह दरबार में बताया कि 20 और 21 दिसंबर को आॅडिटोरियम जयपुर में आयोजित होने जा रहे सम्मेलन में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमभाई डामोर, अर्जुन लाल मीणा समेत समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारी, नेता शामिल होंगे।
