भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

लखनऊ
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निषाद पार्टी की आज यहां आयोजित संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। शाह यहां सहकारिता से जुड़े दो अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित 'सरकार बनाओ अधिकार पाओ'  रैली को शाह दोपहर दो बजे संबोधित करेंगे। द्विवेदी ने बताया कि रैली को गृह मंत्री शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *