जापान के ओसाका शहर में भीषण आग, 27 लोगों की मौत की आशंका

ओसाका
जापान के शहर ओसाका में 17 दिसंबर को एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक के कमर्शियल बिल्डिंग में आगे लगने से 27 लोगों के मारे जाने आशंका है। पुलिस ने आगजनी को आग का संभावित कारण बताया है। ओसाका पुलिस के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि अधिकारी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए कुछ जापानी मीडिया आउटलेट्स ने कहा है कि एक व्यक्ति ने आग लगाने के लिए कथित तौर पर लिक्विड फैलाया था।

आग पर काबू पाने में लगे आधे घंटे
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह 10:18 बजे लगी। दोपहर तक घटनास्थल पर 70 दमकल गाड़ियां पहुंच चुकी थी। अधिकारी ने बताया है कि पश्चिमी जापान के किताशिन्ची रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त कारोबारी इलाके में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

बिल्डिंग की चौथी मंजिल को भारी नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगलगी से बिल्डिंग की चौथी मंजिल को बहुत नुकसान पहुंचा है। ओसाका दमकल विभाग ने एएफपी को बताया है कि आग में घायल हुए 28 लोगों में से 27 में जीवन के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। बता दें कि जापान में सिर्फ एक डॉक्टर ही आधिकारिक तौर पर किसी व्यक्ति को मृत प्रमाणित कर सकता है। बता दें कि ओसाका जापान का प्रमुख इकॉनोमिक हब है। राजधानी टोक्यो के बाद ओसाका जापान का सबसे बड़ा मेट्रो शहर है। साल भर पहले क्योटो एनीमेशन स्टूडियो पर 2019 में आगजनी के हमले में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *