परी बाजार जैसे आयोजन संस्कृति और पहचान को जिंदा रखने के लिए जरूरी – डॉ. मिश्रा
भोपाल
नारी शक्ति द्वारा आयोजित परी बाजार जैसे आयोजन सराहनीय हैं। ऐसे कार्यक्रम पहचान और संस्कृति को बचाये रखने के लिए जरूरी भी हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बेग़म्स ऑफ भोपाल द्वारा आयोजित परी बाजार का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। गृह मंत्री ने इस अवसर पर समाजसेवी नीता वाधवा, सोशल वर्क आर्ट में क्रॉफ्ट के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली निर्मला शर्मा और प्रसिद्ध व्यवसायी शब्बीर खान को सम्मानित भी किया।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बेगम्स ऑफ़ भोपाल कॉन्सेप्ट की सराहना करते हुए इसे समय की ज़रूरत बताया। उन्होंने बताया कि नवाबी काल में महिलाओं के लिये विशेष तौर से परी बाजार का आयोजन किया जाता था। आज ऐसे आयोजनों से ही हम अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं। महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए आयोजित इस बाजार में भोपाल की पारम्परिक तथा सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।
