मंत्री सारंग ने किया टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण : लोगों की हौंसला अफजाई की

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को टीकाकरण महाअभियान-10 के मद्देनजर सरोजिनी नायडू स्कूल शिवाजी नगर स्थित टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ टीका लगवा रहे लोगों की हौंसला अफजाई की। साथ ही लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की प्रथम डोज में मध्यप्रदेश शत-प्रतिशत लक्ष्य के नजदीक पहुँच चुका है। वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य दिसम्बर माह अंत तक पूर्ण करने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिये प्रसन्न्ता की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सौजन्य से पूरे देश में नि:शुल्क टीके की सौगात मिली है। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इसे शिरोधार्य किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *