गृह मंत्री डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्री-समूह की बैठक आयोजित
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में प्रस्तावित आबकारी नीति 2022-23 के लिये मंत्री-समूह की बैठक मंत्रालय में आयोजित हुई। बैठक में वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और वन मंत्री कुंवर विजय शाह मौजूद रहें। प्रस्तावित नीति के संबंध में प्रमुख सचिववाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में प्रस्तावित नीति के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
