भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी की देहरादून रैली को बताया विफल
हरिद्वार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली को विफल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली उत्तराखंड की जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर पाई। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक वीरवार शाम हरिद्वार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सैन्य बाहुल उत्तराखंड की जनता के साथ साथ सैनिकों और पूर्व सैनिकों को भी निराश किया, उनसे संबंधित मुद्दों पर बात करने से परहेज किया क्योंकि कांग्रेस ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अपनी सरकार के समय कुछ नहीं किया था। कहा कि कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने उत्तराखंड के विकास, उत्तराखंड की जनता की आवश्यकताओं के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की और न ही राज्य की बेहतरी का कोई रोड मैप प्रस्तुत किया। उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैली रैली की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में गढ़वाल और कुमाऊं में निकाले जाने वाली विजय संकल्प रैली के रथ का पूजन ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर किया जाएगा।
