पंजाब में किसानों ने खोला नया मोर्चा, कहा- टोल टैक्स घटने तक नहीं होगी घर वापसी
नई दिल्ली
पंजाब में टोल प्लाजा पर फीस बढ़ाए जाने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठनों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के साथ इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। किसानों का कहना है कि जब तक टोल प्लाजा पर बढ़ी फीस वापस नहीं ली जाती है तब तक वो अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इससे पहले भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को राज्य सरकार और टोल कंपनियों से कहा था कि वो नए दर अभी ना वसूलें। किसानों ने ऐलान किया है कि वो टोल प्लाजा के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाने तक यहीं डटे रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने यह साफ किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को कहा कि वो गुरुवार को इस मामले को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास उठाएंगे। पंजाब में नेशनल हाईवे पर 25 टोल प्लाजा हैं। इससे हर साल 3 करोड़ रुपए की आमदनी सरकार को होती है। इस संबंध में कंपनियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी साधारण है।
किसान नेता बोले- आम लोगों को सजा दे रहीं टोल कंपनियां
बीकेयू अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा, 'टोल कंपनियां आम लोगों द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन दिये जाने से नाराज हैं। इसी वजह से वो जनता को सजा देना चाहते हैं। राज्य सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए या फिर प्रदर्शन का सामना करना चाहिए। बीकेयू (कादियान) अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने कहा कि बढ़े हुए दाम बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। बीकेयू की पटियाला यूनिट ने संगरूर टॉल को ब्लॉक कर दिया है और उनका कहना है कि वो बढ़ी हुई कीमतें बर्दाश्त नहीं करेंगे।
