योगी सरकार किसान सम्मान निधि की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को दे सकती है तोहफा

लखनऊ

योगी सरकार आज यूपी के किसानों के तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपी में भी किसान सम्मान निधि की घोषणा की जा सकती है। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चालू वित्तीय वर्ष के अपने दूसरा अनुपूरक बजट में कर सकते हैं। किसानों के अलावा इस अनुपूरक में युवाओं को खुश करने का मुकम्मल इंतजाम रहने की उम्मीदें की जा रही हैं।

प्रदेश सरकार के इस दूसरे अनुपूरक बजट करीब 30 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। अनुपूरक के माध्यम से सरकार अपनी महत्वाकांफी योजनाओं खासकर एक्सप्रेस-वे तथा अन्य बड़ी परियोजनाओं का काम तेजी से पूरा करने के लिए जरूरी धनराशि देगी। राज्यकर्मियों और उनके परिजनों के लिए अधिक सुविधाओं के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा का इंतजाम अनुपूरक में हो सकता है। ग्राम सचिवालयों के संचालन के लिए भी बजट का इंतजाम रहेगा। धार्मिक नगरी मथुरा के विकास की कुछ नई योजनाएं अनुपूरक में हो सकती हैं। पूर्व में सरकार द्वारा जिन कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है उनके बढ़े मानदेय के लिए बजट का इंतजाम भी इसमें होगा। कुछ नये भत्ते अथवा बंद किए गए भत्ते बहाल होने की उम्मीदें भी हैं। किसानों को सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये देने के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय के लिए जरूरी धनराशि का प्रावधान भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *