तेंदुए की सर्चिंग में लगे 12 वनकर्मी, आसपास की कॉलोनियों में दहशत

भोपाल
ज्यूडिशिल अकादमी के पास दहशत मचाने वाला तेंदुआ अब वन विभाग का बड़ा सिरदर्द बन गया है। तेंदूए को तलाशने के लिये वन विभाग ने उस एरिया में छह ट्रैप कैमरे लगाये हैं। उसके अलावा छह-छह वन कर्मियों की दो टीमें भी बराबर उसकी सर्चिंग में लगी हैं लेकिन अभी तक वह इनके हाथ नहीं आया है।

न्यायिक अकादमी में तेंदुआ के मूवमेंट की वजह से एक बार फिर  दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया है। भोपाल वन मंडल की डीएफओ आलोक पाठक का कहना है कि  तेंदुआ देखने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों को एक्टिव कर दिया गया है और उनसे रात में अकेले घर से बाहर न निकलने को कहा गया है।  

दो साल पहले भी इस एरिया में तेंदुए का मूवमेंट हुआ था और उसको पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। वन विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इस एरिया में टाइगर मूवमेंट क्यों और कहां से हो रहा है। आमतौर पर जंगल में पानी और भोजन की कमी के कारण वन्य प्राणियों का मूवमेंट शहरी इलाके की तरफ होता है।

वन विभाग ने एक बार फिर यहां पर तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। उसमें एक बकरा बांधा है। यदि दोबारा इलाके में तेंदुआ आया तो वह बकरे की आवाज सुनकर उसका शिकार करने के लिए जैसे ही पिंजरे में आएगा, पकड़ा जाएगा।  इस कारण न्यायिक अकादमी क्षेत्र में तेंदुएं का मूवमेंट पूर्व में कई बार हो चुका है।  सर्च आपरेशन में उड़नदस्ता टीम और क्रेक टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *