आयुर्वेदा ने बताया अंगूर के बीज का तेल लगाने के फायदे

    कैलिफोर्निया की महिलाओं की त्वचा एकदम कसावट भरी और ग्लोइंग होती है। उम्र का असर इनकी त्वचा पर जल्दी से हावी नहीं हो पाता है। यही वजह है कि ये महिलाएं बड़ी उम्र में भी जवां-हसीन और ऐक्टिव रहती हैं। क्योंकि जब आप खुद को जवां फील करते हैं तो एक अलग तरह की एनर्जी से खुद को भरा हुआ पाते हैं।
    जैसे हमारे देश में हल्दी हमारी परंपराओं का भी हिस्सा है और सेहत की दुनिया में भी हम इसका भरपूर उपयोग करते हैं। ठीक इसी तरह कैलिफोर्निया में भी एक ऐसी खास चीज है, जो वहां की महिलाओं की खूबसूरती भी बढ़ाती है और उन्हें हेल्दी भी रखती है।
    आपको जानकर हैरानी होगी कि कैलिफोर्निया की महिलाओं के इस सीक्रेट का आयुर्वेद में भी विस्तार से वर्णन किया गया है। इसके गुणों के बारे में और उपयोग से जुड़ी विधियां बताई गई हैं। कई दवाओं और उपचार के दौरान इस नुस्खे का उपयोग किया जाता है।
    कैलिफोर्निया में सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष और बच्चे भी इस नुस्खे का उपयोग करते हैं और ये नुस्खा है अंगूर के बीजों का तेल। जी हां, अंगूर के बीजों का तेल सिर्फ कैलिफोर्निया की महिलाओं की ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा को भी जवां और बेदाग बनाए रख सकता है।

हर दिन करती हैं उपयोग

    कैलिफोर्निया की महिलाएं नहाने के बाद हर दिन अपनी त्वचा को ग्रेप सीड ऑइल का पोषण देती हैं। यानी जिस तरह बाकी दुनिया में महिलाएं नहाने के बाल बॉडी लोशन लगाती हैं, कैलिफोर्निया में महिलाएं अंगूर के बीजों का तेल पूरे शरीर पर लगाती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और रिंकल फ्री रहती है।
    हालांकि अंगूर के बीजों का तेल शुद्ध रूप में त्वचा पर उपयोग नहीं किया जाता है। यानी आप इस तेल को हर दिन खालिस रूप से अपनी स्किन पर नहीं लगा सकती हैं। क्योंकि यह तेल बहुत जल्दी असर दिखाता है। आम भाषा में कहें तो यह तेल बहुत तेज होता है। इसलिए अन्य हर्बल तेलों के साथ इसका ब्लैंड तैयार करके हर दिन स्किन को इस तेल का पोषण दिया जाता है।

अंगूर के तेल का फेस पैक

    अंगूर के बीजों के तेल को फेस पैक में मिक्स करके भी स्किन को गोरा और बेदाग बनाया जाता है। आप अपने फेस पैक में अंगूर के बीज के तेल की कुछ बूंदें डालकर इसे चेहरे पर लगाएं और खुद ही फर्क देखें। सिर्फ एक सप्ताह के उपयोग में आप समझ जाएंगी कि आखिर क्यों कैलिफोर्निया में महिलाएं इस तेल की दीवानी हैं।

प्राकृतिक चिकित्सा का हिस्सा

    सिर्फ कैलिफोर्निया में ही नहीं बल्कि लगभग पूरे यूरोप में प्राचीन चिकित्सा का हिस्सा रहा है अंगूर के बीजों का तेल। भारत में भी नैचुरोपेथी में इस तेल का उपयोग किया जाता है।
    आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का एक अंग है प्राकृतिक चिकित्सा। इसमें हर बीमारी का इलाज प्राकृतिक चीजों और उपायों से किया जाता है। इसी विद्या में अंगूर के बीजों के तेल का बहुत महत्व है। चर्म रोग से लेकर कई दूसरे गंभीर रोगों का इलाज इस तेल से किया जाता है।

ग्रेप सीड ऑइल ब्लैंड

    ग्रेप सीड ऑइल त्वचा पर बहुत जल्दी अपना असर दिखाता है। यह तेल खासतौर पर त्वचा में कसावट लाने और इसे बेदाग रखने का काम करता है। इससे त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। पिंपल, एक्ने और डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे इत्यादि की समस्या नहीं होती है।
    यह एक बड़ी वजह है कि कैलिफोर्निया की ज्यादातर महिलाओं का चेहरा एकदम चिकना और रिंकल फ्री होता है। हमारे यहां जिस तरह स्किन को टोन करने या मेकअप रीमूव करने के लिए गुलाबजल का उपयोग किया जाता है, ठीक इसी तरह कैलिफोर्निया की महिलाएं ग्रेप सीड ऑइल ब्लैंड का उपयोग करती हैं।

ऐंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है

    ग्रेप सीड ऑइल में ऐंटिऑक्सीडेंट्स, एस्टिजेंट, विटमिन-ई, पॉलिअनसैचुरेटेड फैट और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये सभी गुण आपको जवां और निखरी हुई त्वचा देने में सहायता करते हैं। जब आप अपनी त्वचा पर ग्रेप सीड ऑइल का उपयोग करते हैं तो यह आपकी त्वचा के अंदर गैर जरूरी सूजन को कम करने का काम करता है।
    अगूर के बीज का तेल त्वचा पर लगाने से कोशिकाओं की रिपेयरिंग जल्दी होती है। इससे आपकी त्वचा निखरी हुई और जवां रहती है।
    हम आपको बता चुके हैं कि एक दिन आपके शरीर की करीब 40 हजार कोशिकाएं मर जाती हैं, जो बाद में डेड स्किन सेल्स या मैल के रूप में आपके शरीर पर चिपकी रहती हैं। ग्रेप सीड ऑइल इन डेड सेल्स के हटाने में भी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *