पाकिस्तान दौरे पर गई विंडीज टीम पर कोरोना का कहर, शाई होप समेत ये खिलाड़ी हुए पॉजिटिव

नई दिल्ली
क्रिकेट के खेल में कोरोनावायरस का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। वेस्टइंडीज की टीम इस समय पाकिस्तान का दौरा कर रही है जहां पर वह फिलहाल T20 सीरीज खेल रही है और उसके कुछ प्रमुख खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन खिलाड़ियों में विकेटकीपर/बल्लेबाज शाई होप, बाएं हाथ के स्पिनर अकील होसेन, ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स, सहायक कोच रॉडी एस्टविक और टीम फिजिशियन डॉ अक्षय मानसिंह के टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। ये टेस्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा किए गए थे।

वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए आई है और अभी इतने सारे खिलाड़ियों के कोविड-19 होने के बाद देखना होगा कि सीरीज पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है। फिलहाल पाकिस्तान की टीम ने तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 से अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है और अभी भी कराची के नेशनल स्टेडियम में 16 दिसंबर को एक और मुकाबला खेला जाना बाकी है। इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में हुए ताजा मुकाबले में पाकिस्तान को 9 रनों से जीत मिली थी क्योंकि शादाब खान ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया था।

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस हुए दूसरे टेस्ट से बाहर तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद तीन ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पाकिस्तान की टीम ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी मुकाबले कराची के नेशनल स्टेडियम में कराने का फैसला किया था लेकिन विंडीज क्रिकेट के इतने सारे सदस्यों को कोविड-19 पॉजिटिव आते देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी एक करारा झटका लगा होगा। अगर वनडे सीरीज की बात करें तो यह 18 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर को अंतिम ओडीआई मुकाबला खेला जाएगा।

क्रिकेट में कोविड-19 के चलते कुछ अप्रत्याशित घटनाएं देखने को तेजी से मिलने लगी है क्योंकि ताजा मामले में आस्ट्रेलिया के कप्तान पैटकमिंस भी एशेज के दूसरे टेस्ट मैच से इसलिए बाहर हो गए क्योंकि वह एक रेस्टोरेंट में गए थे जहां पर उनका संपर्क कोविड-19 से पॉजिटिव व्यक्ति के साथ हुआ और अब वे 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिए गए हैं। वही एक और घटना में बांग्लादेश के कोच रंगना हेरथ भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसके चलते इन न्यूजीलैंड टूर पर गई बांग्लादेशी टीम के कुछ सदस्यों का क्वारेंटाइन पीरियड बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *