जेम्स कैमरून ने जारी किए अवतार-2 के पोस्टर, पानी के अंदर शूट होंगे सारे सीन

नीले रंग के जीवों वाली कहानी याद है न? वही फिल्म, जिसने सामान्य-सी कहानी होने के बावजूद अपने विजुअल इफेक्ट्स के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में कमाई के नए कीर्तिमान बना दिए थे। बात हॉलीवुड फिल्म अवतार की हो रही है। करीब एक दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म के सीक्वल और पैंडोरा नाम के ग्रह के जीवों से एक बार फिर मुलाकात के लिए फैंस बेहद बेचैन थे। अब इन्हीं फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिल्म अवतार-2 के पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि इस बार फिल्म के सभी सीन पानी के अंदर यानी अंडरवॉटर शूट किए जाएंगे।

पानी के अंदर शूट होंगे सभी सीन: गौरतलब है कि करीब एक दशक के प्रोडक्शन, तमाम देरी और चचार्ओं के बाद अवतार का सीक्वल आने का एलान कर दिया गया है। डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बहुप्रतीक्षित अवतार-2 के पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। इनमें से एक तस्वीर में जेम्स पहली फिल्म में नजर आए ड्रैगन गनशिप के फ्लाइट डेक पर एडी फाल्को के जनरल अर्डमोर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सभी तस्वीरों से लग रहा है कि फिल्म के सीक्वल के सभी शूट पानी के अंदर किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *