रायपुर रेल मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया गया

रायपुर
रायपुर रेल मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया गया इसी परिप्रेक्ष्य में रायपुर मंडल में भी अनेक  कार्यक्रम आयोजित किए गए।  14 दिसंबर को मंडल कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में एक ऊर्जा संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एनर्जी एफिशिएंट सर्विसेज लिमिटेड, ईईएसएल के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत ऊर्जा के बचाव के बारे में काफी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारिया साझा की गई।

इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता जी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) लोकेश विश्नोई एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्?ा) आशीष मिश्रा और समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित थे। प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का संचालन, जनरल मैनेजर ईईएसएल, अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया। विद्युत सामान्य विभाग, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रायपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया और विद्युत विभाग प्रमुख योगेश आर पोफली, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *