व्यावसायिक परीक्षा मंडल संयुक्त भर्ती परीक्षा 19 को दो पालियों में

रायपुर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती परीक्षा 19 दिसम्बर (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

इसके तहत सहायक ग्रेड-3 तथा डाटाएंट्री आॅपरेटर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती 2021 द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निधि साहू को नोडल अधिकारी किया जाता है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविङ-19 महामारी के दिशानिदेर्शानुसार सोशल डिस्टेसिंग सेनेटाईजेशन मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निदेर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *