एशेज सीरीज पर कोरोना का अटैक; ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरे टेस्ट हुए बाहर, स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली  

इंग्लैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2021-22 का दूसरा टेस्ट मैच अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही कंगारूओं को एक तगड़ा झटका लगा है। एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड मे डे-नाइट खेला जाना है और उससे पहले ही कप्तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं। कमिंस कोविड-19 से संक्रमित पाए गए रेस्टोरेंट के एक शख्स के संपर्क में आने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि कमिंस एडिलेड के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे इस दौरान उनके पास वाली टेबल पर बैठा पैट्रन कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

बोर्ड ने आगे कहा कि कमिंस ने तुरंत रेस्टोरेंट छोड़ दिया और इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी। कमिंस के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद उपकप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, मिचेल नासेर को भी टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है। कमिंस अब सात दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे। दूसरे टेस्ट के लिए स्मिथ के कप्तान बनने के बाद ट्रेविस हेड उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *