23 जनवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

महासमुंद
बच्चों की सुरक्षा में दो बूंद जिंदगी के तहत जिले में 23 जनवरी 2022 से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। डॉ. अरविंद गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान की पूरी तैयारी और कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में पल्स पोलियों अभियान में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों को दवा पिलायी गयी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 12 हजार से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक  पिलाई  गयी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस बार भी लगभग 1 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।  

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाएंगे। इससे जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा देने के लिए अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों समेत बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर शिविर लगायें। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का प्रयास होगा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए एनसीसी कैडेट व स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता सक्रिय होंगी। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए एनजीओ से भी सहयोग लिया जा सकता है। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे, डॉ. मुकुन्द राव घोड़ेसवार सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला सकती है, क्योंकि कोरोना संक्रमण से पहले भी जिले में तीन दिन तक पल्स पोलियो का अभियान चलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *