तुलसीपुर उपचुनाव में चंद्रकला को जिताने लिए कांग्रेस का प्रचार-प्रसार जोरों पर

राजनांदगाव
वार्ड नं. 17 तुलसीपुर में 20 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा श्रीमती चंद्रकला देवांगन को मैदान में उतारा है। जिसके लिए कांग्रेसजनों द्वारा रोजाना धुंआधार प्रचार कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे है और डोर-टू-डोर चंद्रकला के पक्ष में जनसमर्थन मांग रहे है।

उपचुनाव प्रभारी व महापौर हेमा देशमुख ने प्रचार प्रसार के माध्यम से वार्डवासियों से बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुचकर उनका उत्थान कर रही है और प्रत्येक व्यक्ति के मन में अपने प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास अटूट हुआ है। नागरिकों की चिंता करते हुए राज्य शासन मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिसके तहत वार्ड के गलियों व मोहल्लों में मोबाइल वेन के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाई वितरण करना है और आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता ने कहा कि प्रदेश के मुखिया को प्रदेश की जनता की चिंता है जो भाजपा सरकार ने 15 साल में नही किए ऐसे जनहितकारी योजनाओं और उसके सफल क्रियान्वयन से आज प्रदेश की जनता खुशहाल नजर आ रही है। जिसका परिणाम मतदान के रूप में चंद्रकला देवांगन को आगामी 20 दिसंबर को मिलेगा। आज मंगलवार 14 दिंसबर की रैली में वरिष्ठ कांग्रेसजनों व युवाओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकला देवांगन प्रचार प्रसार कर रही है साथ-साथ महिला कांग्रेस की टीम दल-बल के साथ वार्ड में घुम-घुमकर प्रत्याशी चंद्रकला देवांगन के पक्ष में जनसमर्थन मांग रही है।

जनसंपर्क रैली में प्रमुख रूप से गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, उपचुनाव प्रभारी महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी, रमेश राठौर, विकास त्रिपाठी, राजू खान, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, ज्योति शर्मा, मोहिनी सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रौशनी सिन्हा, बबलू कसार, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, पार्षद मधुकर वंजारी, भागचंद साहू, सुनिता फडनवीस, दुलारी साहू, पूर्णिमा नागदेवे, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, अनिता बक्सेरिया, प्रतिमा बंजारे, सचिन टूरहाटे, भोजराज भेलावे, भरत सोनी, प्रज्ञा गुप्ता, गेमूं कुंजाम, मुजीब खान, भोला यादव, विष्णु सिन्हा, मुस्तफा जोया, विकास गजभिए, सुरेन्द्र देवांगन, राजकुमार जायसवाल, सुरेन्द्र गजभिए, विशु अजमानी, अमित खंडेलवाल, जगत चिन्टू शर्मा, अमित जंघेल, सुनिता सिन्हा, रीना साहू, संगीता साहू, शैलेष ठावरे, संदीप जायसवाल, फरमान अली, डा.द्विवेदी व वार्ड अध्यक्ष महेश देवांगन, बूथ अध्यक्ष रफीक भाई, मुजीब भाई, हनीफ खान, प्रशांत भालाधरे, आशीष रामटेके, बिल्लू साहू, रितेश ठावरे वार्डवासियों में दयावान देवांगन, श्रीमती मीना साहू, रमेश, श्रीमती नम्रता देवांगन, सरिता, अमृका रामटेके, ज्योति, धनेश्वरी सिन्हा, राधिका देवांगन, लोकेश साहू, श्रेष्ठ मेश्राम, दानिश खान, गोलू रामटेके आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *