लुधियाना में दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगाें ने दंपती पर किया हमला
लुधियाना
सलेम टाबरी के सरूप नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगाें ने दंपती पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपितों ने महिला की टी-शर्ट की जिप खोल दी। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सरूप नगर निवासी आकाश दीप अरोड़ा, जोबनप्रीत, मनजीत चड्ढा, मिट्ठू, पवन, सूरज, मनजीत चड्ढा का भाई तथा उनके 20 अज्ञात साथियों पर मारपीट और छेड़छाड़ करने के आराेप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसआइ तमन्ना देवी ने बताया कि उक्त केस सरूप नगर निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि रविवार उसकी मां घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान हथियारों से लैस होकर आए आरोपितों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पति पर हमला कर दिया। जब वो उसे छुड़ान के लिए गई तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। उसकी मां के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
