संकरी में नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दिया कानूनी जागरूकता का संदेश
रायपुर
मानव अधिकार दिवस पर सौ. कुसुम ताई विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत संकरी (जावा) के शासकीय प्राथमिक शाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि के छात्र-छात्राओं की टीम ने मूक-नाटक और नाट्य प्रस्तुत कर मानव अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे छेड़छाड़, हत्या, दुष्कर्म, दहेज के लिए घरेलू हिंसा आदि समस्याओं को उजागर कर इनका विरोध करने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के महिला समूह के सदस्यों को मुख्य अतिथि द्वारा समान किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य दिनेश ठाकुर, सरपंच लीना विक्की वर्मा, निखिल वर्मा, डा. खेमन साहू, प्राचार्य गुलाब राम यादव, केसर वर्मा, गिरधर मानिकपुरी के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
