कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर
रायपुर
जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर तक कर दी गई है। ज्ञात हो कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु अब तक 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आॅनलाइन आवेदन किया गया है। इस संबंध में आॅनलाइन आवेदन के दौरान हुई त्रुटि या गलती को सुधारने के लिए सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा 16 एवं 17 दिसम्बर 2021 अर्थात केवल 2 दिवस के लिए वेबसाइट/पोर्टल खुला रहेगा। जिन आवेदकों ने लिंग (लड़का/लड़की) जाति (सामान्य/अपिव/एस.सी./एस.टी.), ग्रामीण / शहरी, विकलांगता या परीक्षा का माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) संबंधी त्रुटि/गलती की हो ये संबंधित वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा के लिए जन्मतिथि 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 दोनों तिथियां शामिल है । प्रवेश के लिए 30 अप्रैल 2022 को परीक्षा आयोजित किया जाएगा।
