यूपी में बीयर की खपत बढ़ी, देसी-अंग्रेजी शराब का नशा भी चढ़ा
लखनऊ
यूपी में देसी और अंग्रेजी शराब के मुकाबले बीयर की खपत में 74 फीसदी का इजाफा हुआ है। खुद आबकारी विभाग के अफसर कहते हैं कि कोरोना काल के बाद अब स्कूल, कालेज और छात्रावास खुल जाने से बीयर की खपत बढ़ रही है। पिछले साल मार्च से मई के बीच कुल 46 दिन शराब व बीयर की दुकानें बंद रही थीं। इसके अलावा विधान सभा चुनाव करीब आने की वजह से भी देसी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर की खपत बढ़ रही है।
कफ सिरप की खपत बढ़ी
सिर्फ बीयर और शराब ही नहीं बल्कि यूपी में अब अफीम, गांजा, चरस, हेरोईन, मारफीन के अलावा नशीले इंजेक्शन, टेबलेट, अफीम के अशं कोडीन से बने कफ सिरप की खपत भी तेजी से बढ़ रही है।
अवैध अफीम की तस्करी तेज
झारखण्ड से यूपी के विभिन्न हिस्सों में अवैध अफीम की तस्करी भी बढ़ती जा रही है। यह अवैध अफीम यूपी की दवा निर्माता कम्पनियों में खप रही है। ब्यूरो के अधिकारी खुद स्वीकार करते हैं कि फार्मा सेक्टर उनके रडार पर है।
