लुढ़कने लगा रात का तापमान, उड़ीसा में जवाद तूफान के चलते दो ट्रेनें कैंसिल

भोपाल
आसमान में बादलों के हटने का सिलसिला चालू होते ही रात का तापमान लुढ़कने लगा है। बारिश और मौसम में नमी के कारण कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। राजधानी में रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। आज इसके 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य रहा।  न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर के पहले सप्ताह में तीन दिन होने वाली बारिश के बाद पूर्व में बने सभी सिस्टम अब कमजोर हो गए है। इसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है।  तापमान में कुछ गिरावट होगी। वहीं दूसरे सप्ताह में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।

उड़ीसा प्रांत के तटीय प्रदेश में जवाद तूफान के अलर्ट के चलते रेल प्रशासन ने भावी दुर्घटनाओं से बचने के लिए दो टेÑनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, जोधपुर एक्सपे्रस को बदले रूट से चलने का निर्णय लिया है। रेलवे के मुताबिक विशाखापट्टम से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली समता एक्सपे्रस एवं वलसाड से पुरी के बीच चलने वाली पुरी एक्सपे्रस टेÑनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से संचालित नहीं होंगी। इसके तहत समता एक्सपे्रस 4 दिसंबर एवं 5 दिसंबर को  आपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं होने के चलते भोपाल स्टेशन नहीं आएगी। वहीं पुरी-वलसाड एक्सप्रेस को भी  प्रारंभिक  स्टेशन से निरस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *