डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- मैं उन्हें कहता हूं ‘अखिलेश अली जिन्ना’

अंबेडकर नगर
जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे यूपी की सियासत भी गरमाती जा रही है। राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जिन्ना वाले बयान को लेकर तीखा हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा, 'मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं, बल्कि अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं।'
 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 04 दिसंबर को अंबेडकर नगर में थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं, बल्कि 'अखिलेश अली जिन्ना' कहता हूं। वह पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। यह अवसरवाद है।' उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ों के प्रति अगर उनके (अखिलेश के) मन में कुछ सम्मान था तो 2012-17 तक सपा के पास पूर्ण बहुमत था। वह उन्हें जगह दे सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *