एनसीसी कैडेट्स फायरिंग प्रशिक्षण में हुए शामिल

रायपुर
एनसीसी कैडेट्स की छात्राओं ने पिछले दिनों माना स्थित 8वीं छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन के कैंप में फायरिंग चलाना सीखा जिसमें विभिन्न स्कूल और कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स शामिल थे। इस दौरान एनसीसी के केयर टेकर डा. अवधेशपुरी भगत उपस्थित रहीं।

इस प्रशिक्षण शिविर में 8वीं छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल आशीष बड़ोला ने कैडेट्स को फायरिंग के दौरान बरतने वाली सावधानियों और किस प्रकार से फायरिंग किया जाए इस बारे में उन्हें बारीकी से जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण का संचालन कर रहे सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह व उनकी पूरी टीम मौजूद थी। इस प्रशिक्षण शिविर में रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स के अलावा विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के कैडेट्स शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *