15 तक जमा होंगी नवोदय स्कूल में प्रवेश लेने के लिए एप्लीकेशन
भोपाल
जवाहर नवोदय स्कूल की कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि में 15 दिनों की बढ़ोतरी की गई है। अब 15 दिसंबर तक आवेदन जमा होंगे। पूर्व में अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई थी। आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति के नामांकन पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थी जो वर्तमान में 2021-22 में कक्षा पांचवीं में किसी भी विद्यालय में पढ़ते हैं। उन्हें सिर्फ आॅनलाइन आवेदन करना है। विद्यार्थियों की जन्म एक मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना अनिवार्य है। इसमें प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। आवेदन आॅनलाइन माध्यम से ही मान्य किए जाएंगे।
