राज्य के स्कूलों में 6421 सहायकों की जल्द बहाली

पटना
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्कूलों में 6421 विद्यालय सहायक के पद सृजित किये जा रहे हैं। उनकी बहाली के लिए तय योग्यता में कंप्यूटर की जानकारी भी रखी गई है। बहाली होने के बाद स्कूलों की साइबर कैफे व वसुधा केंद्रों पर निर्भरता कम होगी।

स्कूल  में मिलेगी फॉर्म भरने की सुविधा
मंत्री ने डॉ. संजीव कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जबाब में यह जानकारी दी। उन्होनें कहा कि अब भी हर पंचायत में वसुधा केंद्र हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने प्रखंड स्तर पर साइबर कैफे में जाने की जरूरत नहीं है। इससे पढ़ाई भी बाधित नहीं होती है। नई व्यवस्था को लेकर शुरू में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था से भूल कम होती है। इसके पहले प्रश्नकर्ता ने कहा कि परीक्षा समिति रोज नया काम दे रही है। इससे छुट्टी के दिन भी शिक्षकों को काम करना पड़ रहा है।

राज्य में चल रही 4600 लेक्चरर की बहाली
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि समय पर परीक्षा व सिलेबस पूरा करने को लेकर राज्य सरकार संकल्पित है। कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 4600 लेक्चरर की बहाली की जा रही है। मंत्री शुक्रवार को विधान परिषद में रामचन्द्र पूर्वे के एक तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा पर रोक के कारण बिलंब हुआ था। श्री पूर्वे ने प्रश्न में कहा था कि परीक्षा समय पर नहीं होने के कारण बीआरए विश्वविद्यालयय के छात्र बैकिंग की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *