राजस्थान की तुलना में यहां 29 रुपए सस्ता बिक रहा है पेट्रोल

नई दिल्ली
तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। कीमतें पहले के स्तर पर बरकरार हैं। लेकिन इसके बावजूद भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 112 रुपए से अधिक देना पड़ रहा है। जबकि वहीं, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल मात्र 82.96 रुपए में बिक रहा है। अगर हम अंतर की बात करें तो यह 29.15 रुपए का है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं?
 
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *