गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने मंत्री श्री सिलावट के साथ टंट्या मामा बलिदान दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इंदौर

गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट इंदौर के नेहरू स्टेडियम में क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने मंत्री डॉ. मिश्रा एवं मंत्री श्री सिलावट को जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम हेतु बैठक, पार्किंग, भोजन, पेयजल, मेडिकल टीम आदि की व्यवस्था कर ली गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये अधिकारियों की भी ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि पातालपानी में जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिये भी पूर्ण इंतजाम कर लिये गये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *