इस साल सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका

मुंबई।
आम लोगों का डिजिटल गोल्ड में बढ़ते रुझान और उसी तेजी से फर्जीवाड़े की घटना को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक नई सुविधा शुरू की है।आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड में निवेश के लिए नए पोर्टल की शुरुआत की है। निवेशक अब सीधे https://rbiretaildirect.org.in पर जाकर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।

आरबीआई ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22, श्रृंखला-8 की बिक्री की पेशकश अभी बरकरार है और इसे उसके नए पोर्टल पर जाकर खरीदा जा सकता है। अभी तक गोल्ड बॉन्ड को तमाम वाणिज्यिक बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(एसएचसीआईएल), निर्धारित डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों के जरिये ही बेचा जाता था, लेकिन खरीदारों के लिए आरबीआई का पोर्टल भी एक नया विकल्प बन गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने इस नए पोर्टल का उद्घाटन किया था। इस पोर्टल पर जाकर कोई व्यक्ति सीधे ही ट्रेजरी बिलों, प्रतिभूतियों, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और राज्य विकास ऋणों की खरीदारी कर सकता है।

बचत खाते से जोड़ने की सुविधा होगी

केंद्रीय बैंक की नई योजना के तहत खुदरा निवेशकों को ऑनलाइन आरडीजी खाता खोलने की सुविधा होगी। इन खातों को निवेशकों के बचत खातों से जोड़ा जा सकता है। रिटेल डाइरेक्ट गिल्ट (आरडीजी) खाते का इस्तेमाल सरकारी प्रतिभूतियों के जारी होने की प्रक्रिया का हिस्सा बनने और द्वितीयक बाजार गतिविधियों में शिरकत करने में किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *