चयनित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों के दस्तावेजों का सत्यापन 8 दिसम्बर को

रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर नियुक्ति हेतु अनुपूरक सूची से चयनित कुल 02 अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 8 दिसम्बर को किया जाएगा। शासन द्वारा गठित समिति अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें, इन्द्रावती भवन, भूतल ब्लाक नंबर तीन नवा रायपुर, अटल नगर में अपर संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के कक्ष क्रमांक तीन/जी/24 में 8 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से 4.30 बजे तक करेगी।  

लोक सेवा आयोग की अनुपूरक चयन सूची के चयन कमांक 01 एवं चयन क्रमांक 02 के अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इस संबंध में उक्त अभ्यार्थियों को सूचना उनके द्वारा दिये गये पते में डाक द्वारा भेजी जा चुकी है। इससे संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट http://www.ahd.cg.gov.in  में अपलोड कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *