जिले के युवा नेता विजय जेवल्या बने भाजयुमो के हरदा जिलाध्यक्ष

हरदा
भाजयुमो हरदा जिलाध्यक्ष पद के बहुप्रतिक्षित नाम की घोषणा हुई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने युवा नेता विजय जेवल्या (जाट) को भाजयुमो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। युमो जिलाध्यक्ष पद पर विजय जेवल्या की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश टुडे की खबर पर भी मोहर लग गई है। प्रदेश टुडे में 11 नवंबर को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनने युवा नेताओं के बीच जोर आजमाइश शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया गया था। इस खबर में भाजयुमो के हरदा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में विजय जेवल्या का नाम सबसे पहले नंबर पर होकर मजबूत दावेदार बताया गया था। इस खबर की विजय जेवल्या की नियुक्ति के साथ ही पुष्टि भी हो गई है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने प्रदेश के कृषि मंत्री व हरदा विधायक कमल पटेल की अनुशंसा पर विजय जेवल्या की नियुक्ति की है। साथ ही विजय जेवल्या की जिलाध्यक्ष बनने में टिमरनी विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन की सहमति प्रमुख रही है। वहीं विजय जेवल्या को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाने में भाजपा के युवा नेता संदीप पटेल की भूमिका अहम रही है। विजय जेवल्या की नियुक्ति के साथ ही भाजुयमो जिलाध्यक्ष पद के अन्य दावेदारों के चेहरे मायूस हो गए हैं। वहीं खुद के नाम की घोषणा होने की आश लगाए बैठे कुछ दावेदारों को गहरा झटका भी लगा है। जिले के युवाओं में गहरी पैठ रखने वाले 30 वर्षीय विजय जेवल्या ने अखिल भारतीय छात्र संगठन से राजनीति की शुरूआत की। वे भाजपा में सालों से सक्रिय हैं। विजय जेवल्या हरदा कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष एवं जाट समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रहलाद पटेल के भतीजे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा संगठन में युवाओं की टीम पहले से और भी मजबूत होगी।

हरदा से हंडिया तक पदयात्रा कर मां नर्मदा के किए दर्शन
रविवार की रात 10 बजे बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। जिसमें विजय जेवल्या को हरदा जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले विजय जेवल्या ने सोमवार की अलसुबह हरदा से हंडिया तक पदयात्रा शुरू की। वे अलसुबह हरदा से अपने साथियों के साथ पदयात्रा पर निकल गए। लगभग 15 किमी की पदयात्रा करते हुए विजय जेवल्या हंडिया स्थित नर्मदा तट पहुंचे। जहां मां नर्मदा का विशेष अभिषेक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से हरदा वापस लौटने के बाद जगह-जगह विजय जेवल्या का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वागत किया। देर शाम तक हरदा में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत जारी रहा। मालूम हो कि विजय जेवल्या मां नर्मदा के परम भक्त हैं। 28 नवंबर 2020 को विजय जेवल्या ने मां नर्मदा की परिक्रमा पदयात्रा प्रारंभ की थी। यह भी एक संयोग है कि एक साल बाद 28 नवंबर 2021 को विजय जेवल्या की भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है। इसे मां नर्मदा का आशीर्वाद ही माना जा रहा है।

कृषि मंत्री ने विजय जेवल्या को दी बधाई
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर विजय जेवल्या की नियुक्ति पर बधाई दी है। उन्होंने विजय जेवल्या को दूरभाष पर बधाई देते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए भाजयुमो को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की सीख दी। कृषि मंत्री ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर भी विजय जेवल्या को बधाई प्रेषित की है। वहीं टिमरनी विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल, नपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, युवा नेता संदीप पटेल, सुदीप पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विजय जेवल्या को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

विजय जेवल्या ने कृषि मंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के कृषि मंत्री सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल, टिमरनी विधायक संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह पटेल, नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं युवा नेता संदीप का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की है। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *