यूपी में कैसी होगी अगली विधानसभा? अभी 35 विधायक दागी, 79 करोड़पति, ताजा रिपोर्ट से हुआ खुलासा

 लखनऊ  
यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की ताजा रिपोर्ट से मौजूदा विधानसभा के सदस्‍यों के बारे में ये तस्‍वीर सामने आई है। उत्‍तर प्रदेश के 35 फीसदी विधायकों यानी 396 विधायकों में 140 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भी 27 फीसदी विधायकों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं। इसके अलावा 79 विधायक करोड़पति हैं। यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मऊ विधायक मुख्तार अंसारी पर सर्वाधिक 16 मुकदमे दर्ज हैं तो संपन्नता में मुबारकपुर सीट से बसपा के गुड्डू जमाली अव्वल हैं। दागी विधायकों की बात करें तो भाजपा के 304 में 106, सपा के 49 में 18, बसपा के 18 में से दो और कांग्रेस के एक विधायक दागी हैं।
79 फीसदी करोड़पति विधायक

उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में 396 विधायक हैं, जबकि सात सीटें रिक्त हैं। बसपा के लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी ने निष्कासित कर दिया और अब वे विधानसभा में असम्बद्ध सदस्य हैं। विधानसभा में 396 में 313 (79 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं। इनमें सबसे अधिक अमीर विधायक भाजपा के हैं, जिनके 304 में 235 विधायक करोड़पति हैं। सपा के 49 में 42 (86 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं।

बसपा के 16 में 15 विधायक और कांग्रेस के 7 में पांच विधायक करोड़पति हैं। सबसे अमीर विधायक बसपा के विधायकों की औसतन सम्पत्ति 5.85 करोड़ है। बसपा विधायकों की औसत सम्पत्ति 19.27 करोड़, कांग्रेस की 10.06 करोड़, सपा की 6.07 व भाजपा की 5.04 करोड़ है। 49 विधायकों ने देनदारी एक करोड़ या उससे अधिक घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *