मुख्यमंत्री चौहान ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी पाराशर के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राम शरण पाराशर के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि पाराशर मिलनसार और कार्य कुशल अधिकारी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री चौहान ने शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।

आयुक्त एवं संचालक जनसम्पर्क ने जताया शोक

आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त उप संचालक राम शरण पाराशर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस दु:ख को सहन करने की ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *